फिरोजाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच घंटे में 84 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद। जनपद फिरोजाबाद पुलिस ने शनिवार रात एक बड़ा अभियान चलाकर मात्र पांच घंटे में 84 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अभियुक्त विभिन्न एनबीडब्ल्यू (NBW), एसआर केसों और अन्य मामलों में वांछित चल रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर यह विशेष अभियान शनिवार रात 12:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक चलाया गया। इस दौरान 77 एनबीडब्ल्यू वारंटी, 5 एसआर केस में वांछित और 2 अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए।

अभियान में थाना स्तर पर गिरफ्तारियों का विवरणथाना शिकोहाबाद: 10,थाना सिरसागंज: 9,थाना रसूलपुर: 7,थाना जसराना और पचोखरा: 6-6,थाना दक्षिण और टूंडला: 6-5,थाना मटसेना और फरिहा: 5-5,थाना उत्तर और नगला खंगर: 4-4 अन्य थानों में भी 1 से 3 आरोपियों को पकड़ा गया।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था को सशक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *