उत्तर प्रदेश में 28 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, डीजीपी मुख्यालय ने जारी की सूची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार देर रात पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुख्यालय द्वारा 28 पीपीएस (प्रांतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों का तबादला किया गया।

तबादला सूची में सबसे पहला नाम लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अंशु जैन का है, जिन्हें बागपत भेजा गया है। वहीं, गौरव कुमार शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक बलिया से स्थानांतरित कर एसीओ लखनऊ जोन बनाया गया है।

अन्य प्रमुख तबादलों में पुलिस उपाधीक्षक फतेहपुर पद पर गौरव शर्मा, अवधेश कुमार पांडेय को पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी सेवाएं यूपी, सुधांशु शेखर को एसटीएफ लखनऊ, अजीत चौहान को हरदोई, और सुरेश कुमार को कन्नौज में तैनात किया गया है।

अजय त्रिवेदी को एसीओ मुख्यालय लखनऊ, सुनील कुमार वर्मा को यूपीपीसीएल अलीगढ़, देवेंद्र कुमार द्वितीय को चंदौली, अभयनाथ मिश्र को संतकबीरनगर में पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा –

  • श्वेता आशुतोष ओझा: सहायक सेनानायक, 20वीं वाहिनी पीएसी
  • मनोज कुमार सिंह: झांसी
  • अजय सिंह: आजमगढ़
  • राजीव कुमार सिसोदिया: रेलवे, सहारनपुर
  • सतीश चंद्र शुक्ला: भदोही
  • अमित सक्सेना: एसीपी, गाजियाबाद
  • रजनीश यादव: बलिया
  • हरिराम यादव: देवरिया
  • विनीत कुमार: मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी, अलीगढ़

इसी क्रम में अन्य अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है:

  • विनीत सिंह: एसीपी, लखनऊ
  • प्रीतम पाल सिंह: मथुरा
  • जितेंद्र परिहार: खीरी
  • अपेक्षा निम्बाडिया: शामली
  • सृष्टि सिंह: औरैया
  • राजेश कुमार राय: सोनभद्र
  • नागेंद्र कुमार चौबे: सीतापुर
  • अभय राय: इटावा

पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है और इससे कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *