भारत का बड़ा हमला: पाकिस्तानी AWACS विमान तबाह, पंजाब प्रांत भी तबाह

नई दिल्ली/इस्लामाबाद — भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार देर रात एक बड़ा सैन्य ऑपरेशन अंजाम दिया। इस कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान का एक अत्याधुनिक निगरानी विमान AWACS (Airborne Warning and Control System) मार गिराया। यह हमला पाकिस्तान की हवाई क्षमताओं पर सीधा हमला माना जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित कई सामरिक ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। हमले के बाद इलाके में भारी तबाही की खबरें हैं। हालांकि पाकिस्तानी सेना और सरकार ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है, लेकिन सीमा पार हलचल और सैन्य हलकों में बेचैनी स्पष्ट देखी जा रही है।

भारतीय सैन्य सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह जवाबी और आत्मरक्षा के तहत की गई। पाकिस्तान की ओर से हाल के दिनों में भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिशें हुई थीं, जिसके बाद भारत ने यह निर्णायक कार्रवाई की। हमले में लॉन्ग-रेंज मिसाइल, ड्रोन और सेटेलाइट-गाइडेड सिस्टम का इस्तेमाल किया गया।

AWACS विमान की तबाही पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका है। यह विमान युद्ध के समय दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ कम्युनिकेशन और ऑर्डर कंट्रोल में अहम भूमिका निभाता है। इसकी क्षति से पाकिस्तान की हवाई रणनीति बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।

इस हमले के बाद दोनों देशों की सीमाओं पर सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारत ने अपने सभी फ्रंटलाइन बेस को हाई अलर्ट पर रखा है। रक्षामंत्री, विदेशमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

राजनीतिक स्तर पर भी हलचल तेज है। अमेरिका, रूस और इज़राइल जैसे वैश्विक ताकतों से भारत का संपर्क बना हुआ है। कूटनीतिक मोर्चे पर भी पाकिस्तान को घेरने की तैयारी की जा रही है।

देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है और सीमावर्ती राज्यों में निगरानी कड़ी कर दी गई है। भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *