Headlines

अब शादी से पहले निकाला जा रहा ‘इश्तेहार’, लड़कों में बढ़ा डर, पूछ रहे- “किसी को आपत्ति हो तो अभी बता दें”

लखनऊ।बदलते सामाजिक हालात और हालिया आपराधिक घटनाओं के असर ने अब युवाओं की सोच पर गहरा प्रभाव डाला है। राजधानी समेत कई शहरों में अब शादी से पहले युवक बाकायदा अखबारों, सोशल मीडिया और नोटिस बोर्ड्स पर “शादी इश्तेहार” निकालकर यह पूछ रहे हैं कि – “अगर होने वाली दुल्हन का किसी से प्रेम संबंध है, या किसी को इस शादी पर आपत्ति है, तो कृपया पहले ही बता दें।” इस चलन के पीछे एक गहरी चिंता छिपी है। हाल ही में कुछ मामलों में लड़कों की हत्या, शादी के बाद धोखा, ब्लैकमेलिंग या प्रेमी संग मिलकर साजिश जैसे घटनाक्रम सामने आए हैं। इससे भयभीत होकर अब युवक खुद को पहले से सुरक्षित करना चाह रहे हैं। डर का माहौल और आत्मरक्षा की मानसिकता कुछ मामलों में शादी के बाद लड़कियों द्वारा अपने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रचने और पति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आई हैं। इसके चलते कई युवक अब “जान देने से बेहतर है, पहले ही न करूं शादी” जैसी सोच अपनाने लगे हैं। लखनऊ निवासी शुभम मिश्रा नामक युवक ने एक स्थानीय अखबार में शादी से पहले इश्तेहार प्रकाशित करवाया। उसमें लिखा था –लमैं अमुक लड़की से विवाह करने जा रहा हूं, यदि किसी को इस रिश्ते पर कोई आपत्ति हो या लड़की का किसी से कोई संबंध रहा हो, तो कृपया सूचित करें।” सामाजिक विशेषज्ञों की राय समाजशास्त्री डॉ. नीलिमा तिवारी का मानना है कि – यह सामाजिक अविश्वास और डिजिटल युग के रिश्तों की अस्थिरता का नतीजा है। जहां पहले सामूहिक संवाद से रिश्ते बनते थे, अब वहां व्यक्तिगत डर और अनुभवों ने जगह ले ली है।” पुलिस और कानून क्या कहते हैं? कानून विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसा इश्तेहार प्रकाशित करना गैरकानूनी तो नहीं है, लेकिन अगर इसमें किसी की छवि खराब करने का उद्देश्य हो, तो मानहानि का मामला बन सकता है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अगर ऐसे प्रयास सिर्फ सच जानने की नीयत से हों, तो इसे अवैध नहीं कहा जा सकता। यह ट्रेंड दिखाता है कि आज के युवाओं में रिश्तों को लेकर पारदर्शिता की मांग, लेकिन डर और अविश्वास की मानसिकता भी बढ़ रही है। यह सामाजिक तानेबाने और भरोसे की बुनियाद पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है – क्या अब रिश्तों से पहले जांच जरूरी हो गई है?

Read More

मुजफ्फरनगर में दो पक्षों में विवाद, गोलीबारी में एक घायल, आरोपी की मौत

मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के गांव दतियाना में उस समय सनसनी फैल गई जब दो पक्षों में चल रहे आपसी विवाद के चलते गोलीबारी हो गई। इस घटना में विनोद नामक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि कुछ ही दूरी पर आरोपी दीपक का सिर में गोली लगा शव बरामद हुआ। घटना की गंभीरता को देखते…

Read More

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला: कहा, यूपी चुनाव में अराजकता फैलाना चाहती है भाजपा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने भाजपा पर संविधान विरोधी रवैया अपनाने और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। जनसंवाद के दौरान दिए बयानबुधवार…

Read More

मुजफ्फरनगर में सम्राट शाखा ने टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरित कर किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल क्षय रोग केंद्र में आज भारत विकास परिषद की सम्राट शाखा द्वारा टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार की पोटली वितरित की गई। यह सेवा कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शाखा सचिव इंजीनियर पी. के. गुप्ता ने सभी चिकित्साधिकारियों एवं टीबी विभाग के…

Read More

ए.डी. मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरनगर ने 25 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की

मुजफ्फरनगर। ए.डी. मेडिकल कॉलेज ने टीबी (तपेदिक) के 25 मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली वितरित की, ताकि उनकी सेहत में सुधार हो और वे जल्दी ठीक हो सकें। इस मौके पर डॉक्टर पी. के. चन्द, डॉ संजीव और स्टाफ के संजीव के साथ-साथ टीबी अस्पताल से विपिन शर्मा, हेमंत यादव और विपिन कुमार…

Read More

ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी का बड़ा खुलासा,आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म, सोनम के सामने की थी हत्या

इंदौर। ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी दी है। उसने बताया कि शिलॉन्ग में राजा की हत्या के बाद वह ट्रेन से इंदौर लौटी थी। इंदौर के देवास नाका क्षेत्र में किराये के कमरे में तीन दिन तक रुकी और…

Read More

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या सात हजार के करीब, 24 घंटे में तीन मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या सात हजार के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 324 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत हुई है। ये मौतें केरल, दिल्ली और झारखंड में दर्ज की गई हुई हैं। स्वास्थ्य और परिवार…

Read More

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी सहित 5 गिरफ्तार, मेघालय में जांच,ढाबा मालिक बोला-“सोनम फूट-फूटकर रो रही थी”

शिलांग, मेघालय। मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने सोमवार को राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मुख्य संदिग्धा सोनम रघुवंशी, जिसने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण किया था, को आगे की जांच के लिए मेघालय लाया जा रहा है। इस हत्याकांड में सोनम और उसके…

Read More

मुंबई में लोकल ट्रेन हादसा: 6 यात्रियों की मौत, 7 घायल

मुंबई। ठाणे जिले के कोपर और दिवा स्टेशनों के बीच सोमवार सुबह लोकल ट्रेन से गिरने की घटना में छह यात्रियों की मौत हो गई है और सात यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को कलवा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीला स्वप्रिल ने बताया…

Read More

कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी

मुंबई। लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अपने तीसरे सीजन के साथ दर्शकों के बीच फिर से हंसी का तड़का लगाने आ रहा है। इस बार शो के मेकर्स ने बड़ा ऐलान किया है कि इस नए सीजन में क्रिकेटर-राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू वापसी कर रहे हैं। सिद्धू ने अपनी वापसी को लेकर…

Read More