Headlines

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया,सामोद कुमार ने माला पहनाकर किया सम्मानित

लखनऊ/मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का जन्मदिन राजधानी लखनऊ में जोरदार उत्साह और कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच मनाया गया। प्रदेश भर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके साथ विशेष पलों को साझा किया। जन्मदिन के इस खास मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मुजफ्फरनगर के जिला कार्यालय प्रभारी एवं प्रतिनिधि सामोद कुमार दिवाकर ने लखनऊ पहुंचकर भूपेंद्र सिंह चौधरी को गुलदस्ता और माला पहनाकर सम्मानित किया।

सुबह से ही भूपेंद्र सिंह चौधरी के आवास पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रदेश कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। यहां पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक से भी सामोद कुमार दिवाकर ने शिष्टाचार भेंट की और उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया को भी पुष्पमाला अर्पित कर सम्मान दिया।

सामोद कुमार दिवाकर ने कहा कि “भूपेंद्र सिंह चौधरी न सिर्फ एक मजबूत संगठनकर्ता हैं, बल्कि उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का जो प्रयास किया है, वह सराहनीय है। उनके नेतृत्व में पार्टी और सशक्त होगी।”

मुजफ्फरनगर और शामली से भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ पहुंचकर इस दिन को खास बनाया। राजवीर कश्यप (अध्यक्ष, केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी बीज भंडार, शामली), भाजपा सभासद वहलना विनीता कुमार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष वहलना लोकेश नायक, महल क्षेत्र के कई अन्य कार्यकर्ता भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

इस खास मौके पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने वाले चौधरी जी को जन्मदिन पर मिले आशीर्वाद ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *