Headlines

उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक, कई जिलों में तेज बारिश

नई दिल्ली। उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है और इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 जून से 22 जून तक के लिए विस्तृत मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें भारी बारिश, तेज हवाओं और…

Read More

मुज़फ्फरनगर में लापता किसान की गला रेतकर हत्या, ट्यूबवेल के पास चारपाई पर मिला शव

मुज़फ्फरनगर। जनपद के भौराकला थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुर गांव में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक लापता किसान का शव गढ़ी नोआबाद गांव के खेत में स्थित ट्यूबवेल पर खून से लथपथ अवस्था में मिला। मृतक की पहचान 50 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र नैनसिंह के रूप में हुई है, जो शनिवार दोपहर…

Read More

उत्तराखंड में केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 की मौत, 2 घायल – सीएम धामी ने जताया शोक

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गुप्तकाशी से केदारनाथ की ओर जा रहा एक हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल…

Read More

अमेठी में एंबुलेंस और पिकअप की भीषण टक्कर, पांच की मौत,एक घायल

अमेठी– उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एंबुलेंस और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ, जिसमें एंबुलेंस सवार छह में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार सुबह करीब…

Read More

अहमदाबाद विमान हादसा, 241 की मौत, 81 से अधिक शव बरामद, हादसे वाली जगह पर पहुंचे पीएम मोदी

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में कल दोपहर बाद हुए हृदय विदारक विमान हादसे में 241 लोगों के मारे जाने की पुष्टि एअर इंडिया ने कर दी । अभी तक हादसे की आधिकारिक वजह नहीं पता चल सकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने कहा कि आज तड़के करीब तीन बजे…

Read More

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश – 242 यात्री थे सवार

अहमदाबाद। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गई। हादसा अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में हुआ, जहां विमान के गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फ्लाइट में 242 यात्री और क्रू मेंबर्स…

Read More

MP के बाद अब सिद्धार्थनगर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, राप्ती नदी में फेंका शव

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने पहले पति को नशीला पदार्थ खिलाया और फिर प्रेमी की मदद से…

Read More

अब शादी से पहले निकाला जा रहा ‘इश्तेहार’, लड़कों में बढ़ा डर, पूछ रहे- “किसी को आपत्ति हो तो अभी बता दें”

लखनऊ।बदलते सामाजिक हालात और हालिया आपराधिक घटनाओं के असर ने अब युवाओं की सोच पर गहरा प्रभाव डाला है। राजधानी समेत कई शहरों में अब शादी से पहले युवक बाकायदा अखबारों, सोशल मीडिया और नोटिस बोर्ड्स पर “शादी इश्तेहार” निकालकर यह पूछ रहे हैं कि – “अगर होने वाली दुल्हन का किसी से प्रेम संबंध है, या किसी को इस शादी पर आपत्ति है, तो कृपया पहले ही बता दें।” इस चलन के पीछे एक गहरी चिंता छिपी है। हाल ही में कुछ मामलों में लड़कों की हत्या, शादी के बाद धोखा, ब्लैकमेलिंग या प्रेमी संग मिलकर साजिश जैसे घटनाक्रम सामने आए हैं। इससे भयभीत होकर अब युवक खुद को पहले से सुरक्षित करना चाह रहे हैं। डर का माहौल और आत्मरक्षा की मानसिकता कुछ मामलों में शादी के बाद लड़कियों द्वारा अपने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रचने और पति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आई हैं। इसके चलते कई युवक अब “जान देने से बेहतर है, पहले ही न करूं शादी” जैसी सोच अपनाने लगे हैं। लखनऊ निवासी शुभम मिश्रा नामक युवक ने एक स्थानीय अखबार में शादी से पहले इश्तेहार प्रकाशित करवाया। उसमें लिखा था –लमैं अमुक लड़की से विवाह करने जा रहा हूं, यदि किसी को इस रिश्ते पर कोई आपत्ति हो या लड़की का किसी से कोई संबंध रहा हो, तो कृपया सूचित करें।” सामाजिक विशेषज्ञों की राय समाजशास्त्री डॉ. नीलिमा तिवारी का मानना है कि – यह सामाजिक अविश्वास और डिजिटल युग के रिश्तों की अस्थिरता का नतीजा है। जहां पहले सामूहिक संवाद से रिश्ते बनते थे, अब वहां व्यक्तिगत डर और अनुभवों ने जगह ले ली है।” पुलिस और कानून क्या कहते हैं? कानून विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसा इश्तेहार प्रकाशित करना गैरकानूनी तो नहीं है, लेकिन अगर इसमें किसी की छवि खराब करने का उद्देश्य हो, तो मानहानि का मामला बन सकता है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अगर ऐसे प्रयास सिर्फ सच जानने की नीयत से हों, तो इसे अवैध नहीं कहा जा सकता। यह ट्रेंड दिखाता है कि आज के युवाओं में रिश्तों को लेकर पारदर्शिता की मांग, लेकिन डर और अविश्वास की मानसिकता भी बढ़ रही है। यह सामाजिक तानेबाने और भरोसे की बुनियाद पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है – क्या अब रिश्तों से पहले जांच जरूरी हो गई है?

Read More

मुजफ्फरनगर में दो पक्षों में विवाद, गोलीबारी में एक घायल, आरोपी की मौत

मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के गांव दतियाना में उस समय सनसनी फैल गई जब दो पक्षों में चल रहे आपसी विवाद के चलते गोलीबारी हो गई। इस घटना में विनोद नामक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि कुछ ही दूरी पर आरोपी दीपक का सिर में गोली लगा शव बरामद हुआ। घटना की गंभीरता को देखते…

Read More

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला: कहा, यूपी चुनाव में अराजकता फैलाना चाहती है भाजपा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने भाजपा पर संविधान विरोधी रवैया अपनाने और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। जनसंवाद के दौरान दिए बयानबुधवार…

Read More