महात्मा गांधी को लेकर यति नरसिंहानंद गिरी का विवादित बयान,बोले….

गाजियाबाद। डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू पर तीखी टिप्पणी की है।

नरसिंहानंद गिरी ने कहा, “मैं गांधी को अपना बाप नहीं मानता। मैं गांधी–नेहरू को मानव इतिहास का सबसे बड़ा गद्दार मानता हूं। इनके कारण हम 100 करोड़ हिंदुओं के पास अपना देश कहने के लिए एक इंच भी जमीन नहीं है। मैं गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानता।”

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर भी इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। इससे पहले भी यति नरसिंहानंद कई बार अपने भड़काऊ बयानों के चलते विवादों में रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *