उत्तर प्रदेश में दो IAS और आठ PCS अधिकारियों का तबादला, अमित कुमार घोष को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात दो आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत वरिष्ठ अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं।

आईएएस अधिकारियों में पहला नाम प्रमुख सचिव अमित कुमार घोष का है, जिन्हें उनके वर्तमान पद सचिवालय प्रशासन के साथ-साथ पशुपालन, दुग्ध विकास और मत्स्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले इन विभागों की जिम्मेदारी आईएएस रविंद्र नायक संभाल रहे थे, जो आज यानि 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

दूसरी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संयुक्ता समद्दार को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वे वर्तमान में प्रमुख सचिव, राजनीतिक पेंशन, नागरिक सुरक्षा तथा अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग की जिम्मेदारी निभा रही हैं। अब उन्हें प्रमुख सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग तथा निदेशक, प्रशासनिक सुधार का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

जारी की गई सूची के अनुसार-

  • बलराम सिंह: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मेरठ से स्थानांतरित होकर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), सिद्धार्थनगर बनाए गए।
  • सत्य प्रकाश सिंह द्वितीय: मुख्य राजस्व अधिकारी, मीरजापुर से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मेरठ नियुक्त।
  • देवेंद्र प्रताप सिंह द्वितीय: एडीएम, नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति, मीरजापुर से मुख्य राजस्व अधिकारी, मीरजापुर बनाए गए।
  • विजेता: उप निदेशक, स्थानीय निकाय से स्थानांतरित होकर एडीएम, नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति, मीरजापुर नियुक्त।
  • अजय कुमार त्रिपाठी: सहायक निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ से उप निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ बनाए गए।
  • अरविंद कुमार सिंह: एडीएम (वित्त एवं राजस्व), बिजनौर से स्थानांतरित होकर एडीएम (वित्त एवं राजस्व), देवरिया बने।
  • वान्या सिंह: एडीएम (न्यायिक), बिजनौर से एडीएम (वित्त एवं राजस्व), बिजनौर नियुक्त।
  • अंशिका दीक्षित: एसडीएम, बिजनौर से पदोन्नत होकर एडीएम (न्यायिक), बिजनौर बनाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *