मुजफ्फरनगर। शुक्रताल में स्थित त्यागी आश्रम में भाजपा विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी पहुंचकर नए भवन का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसका शुभारंभ एमएलसी अश्वनी त्यागी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे, जिन्होंने त्यागी आश्रम द्वारा समाज के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और समाज के विकास पर चर्चा की।
अश्वनी त्यागी ने कहा कि यह नया भवन समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इससे समाज को कई प्रकार के लाभ मिलेंगे। उन्होंने कहा, “केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को देखते हुए आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः बनेगी।”
कार्यक्रम के आयोजक अनिल त्यागी ने बताया कि आश्रम का सौंदर्यीकरण किया गया है और रहने के लिए नए कमरे बनाए गए हैं। साथ ही, आगामी निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन भी किया गया है। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी के अलावा सुरेश चंद त्यागी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी हिस्सा लिया। अनिल त्यागी ने अपनी पूरी टीम और समाज के सभी लोगों का सहयोग मिलने पर आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से त्यागी समाज ने एक बार फिर अपनी एकजुटता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है।